फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जमीन का बैनामा करने के नाम पर 13 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जमीन का बैनामा करने के नाम पर वकील से 13 लाख रुपये हड़प लिए। मांगने पर चार लोगों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरगदियाघाट सिविल लाइन निवासी वकील श्याम बिहारी दीक्षित ने कोर्ट के आदेश पर कादरीगेट थाने में गांव कुटरा निवासी राकेश कुमार व पुष्पा, दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि मकान बनाने के लिए जमीन की तलाश कर रहा था। आवास विकास निवासी मोतीलाल जाटव व शेरावाली मंदिर के पास के निवासी निर्दोष यादव ने नारायनपुर में बीस डिसमिल जमीन के बारे में बताया।
मौके पर जमीन देखी तो सही लगी। इस संबंध में जमीन के मालिक राकेश व पुष्पा से बात की। दोनों ने 45 लाख रुपये में जमीन का सौदा कर लिया। 15 जुलाई को दोनों को दो लाख रुपये पेशगी के रूप में दे दिए। 18 जुलाई को दोनों को बुलाकर 11 लाख रुपये दे दिए। दो माह बाद नवरात्र में बैनामा करने की बात तय हुई। इसी दौरान 25 अगस्त को पता चला कि राकेश व पुष्पा ने जमीन का बैनामा दूसरे के नाम पर कर दिया है। आठ सितंबर को रुपये वापस मांगे तो इन लोगों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। रुपये देने से इन्कार कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें