फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एप डाउनलोड करवा कर निकाले 1.28 लाख रुपये

Mon, 12 Jun 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह ने एक नंबर पर फोन करके एप डाउनलोड करवा दिया। इसके बाद तीन बार में 1.28 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कादरीगेट क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकरनगर नरकसा निवासी मुकेश चंद्र बाथम के मोबाइल पर 12 मई को फोन आया। उसने एसबीआई क्रेडिट कार्ड के बारे में पूछताछ की। कहा कि एसबीआई एप हैक हो गया है। यदि खोलना चाहते हो, तो एक एप डाउनलोड कर लो। मुकेश ने एप डाउनलोड किया, तो खाते से एक बार 49990, दोबारा में 44880 और तीसरी बार में 33381 रुपये निकाल लिए। खाते से कुल 1,28,251 रुपये निकल जाने की जानकारी 14 मई को हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें