संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। शासन से जनपद को विकास कार्यों के लिए विधायक निधि के 12.50 करोड़ रुपये मिल गए हैं। पहली किस्त जारी होने के साथ विधायक विकास कार्यों के प्रस्ताव भेज रहे हैं।
जिले में चार विधायक व एक एमएलसी हैं। शासन से प्रत्येक विधायक को निधि के पांच करोड़ मिलते हैं। इससे वह अपने क्षेत्र में विकास कार्य करा सकें। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील कुमार शाक्य, डॉ.सुरभि व एमएलसी प्रांशु दत्त की विधायक निधि के 2.50-2.50 करोड़ रुपये शासन से जिले को भेजे गए हैं।
डीआरडीए के परियोजना निदेशक कपिल कुमार ने बताया कि विधायक निधि की पहली किस्त के 12.50 करोड़ रुपये शासन से प्राप्त हुए हैं। इससे सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव भेज रहे हैं। प्रस्तावों के आधार पर इस्टीमेट तैयार कराकर विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। इससे पहले सांसद निधि के 7.50 करोड़ रुपये आ चुके हैं।