फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इटावा-बरेली हाईवे पर 12 किमी. लगा जाम, छह घंटे तक फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। रामगंगा का पुल आंशिक क्षतिग्रस्त होने से इटावा-बरेली हाईवे पर शनिवार को करीब छह किमी. जाम लग गया। इससे करीब छह घंटे वाहन फंसे रहने से लोग गर्मी में पसीने से तर-बतर हो गए।
विज्ञापन

रामगंगा का पुल पर हाल ही में मरम्मत कार्य कराया गया था। शनिवार सुबह एक तरफ का पुल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे एक तरफ से वाहन निकाले गए। यातायात बढ़ने से जाम लगने लगा। करीब 11 बजे तक हाईवे पर हुल्लापुर चौराहे से करीब 12 किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं। जाम खुलता न देख यात्री बसों व अन्य वाहनों से उतरकर पैदल निकलने लगे।
थकी महिलाओं ने कहीं वाहनों के नीचे बैठकर तो पुरुषों ने वाहनों की साइड में खड़े होकर छांव का सहारा लिया। वहीं पैदल चल रहे बच्चों के चेहरे धूप में मुरझा गए। इस दौरान जनपद शाहजहांपुर पुलिस और स्थानीय पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही। क्षेत्राधिकारी यातायात जय सिंह परिहार, यातायात प्रभारी रजनेश कुमार, राजेपुर थानाध्यक्ष रणविजय सिंह फोर्स के साथ वाहनों को एक-एक कर पास कराते रहे। जाम खुलवाने की मशक्कत में पुलिस कर्मी भी पसीना-पसीना हो गए।
विज्ञापन


वाहनों का रूट किया गया डायवर्ट
करीब 12 किमी लगे लंबे जाम के बावजूद यातायात का दबाव बढ़ने से पुलिस ने रूट डायवर्ट किया। रामगंगा की ओर से आने वाले कई वाहन तो डबरी से मोड़कर राजेपुर होकर निकले। जबकि फर्रुखाबाद से जाने वाले वाहनों को पुलिस ने जमापुर चौराहे से मोड़कर राजेपुर होते हुए डबरी मार्ग से निकाला। शाम पांच बजे तक जाम में फंसे वाहन निकल सके।
-
बारिश होने पर टॉली के नीचे ही बैठे
इस बीच हुई बारिश से पैदल यात्री भीगते नजर आए। तेज बारिश होने पर लोगों ने टॉली के नीचे ही बैठकर खुद को बारिश से भीगने से खुद को बचाया। कुछ देर बाद तेज धूप निकलने और हाईवे के किनारे कोई पेड़ न होने से यात्री पसीने से तरबतर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें