फोटो-5 छेदानगला से बाबरपुर जाने वाला कच्चा मार्ग। संवाद
फर्रुखाबाद। धर्मार्थ नव निर्माण योजना के तहत जनपद में 12 करोड़ रुपये की लागत से 10 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
इसके लिए शासन से स्वीकृति मिलने के साथ ही छह करोड़ रुपये भी आवंटित कर दिए गए हैं। इससे इन सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
धर्मार्थ नव निर्माण योजना के तहत जिले में 13.45 किलोमीटर लंबी 10 सड़कों का निर्माण 12 करोड़ तीन लाख 222 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत की गई हैं।
इनके निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को 50 प्रतिशत धनराशि छह करोड़ एक लाख 61 हजार रुपये आवंटित भी कर दिए गए। इससे इन सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है।