फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: नौकरी दिलाने का झांसा देकर 11 लोगों से ठगी, डीपीआरओ की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Fri, 14 Jun 2024 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: समाज कल्याण विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 11 लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी युवक ने आचार संहिता के दौरान समाज कल्याण विभाग में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की छह, ड्राइवर की दो, चपरासी की एक, जिलाधिकारी के ड्राइवर की नौकरी निकलने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले युवक के खिलाफ तहरीर लिखवाते पीड़ित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के समाज कल्याण विभाग में सुपरवाइजर, ड्राइवर व चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने 11 युवक व युवतियों से 2.83 लाख रुपये ठग लिए। सभी लोगों को नियुक्त पत्र व परिचय पत्र जारी कर दिए। योगदान आख्या देने गए पीड़ितों को ठगी के बारे में पता चला। पीड़ितों ने युवक को पकड़कर डीपीआरओ के सामने पेश किया। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। पीड़ितों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव हंसा गोराईपुर निवासी मोहम्मद इसरार ने आचार संहिता के दौरान लोगों को बताया कि समाज कल्याण विभाग में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की छह, ड्राइवर की दो, चपरासी की एक, जिलाधिकारी के ड्राइवर की नौकरी निकली है। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के लिए प्रत्येक महिला के 10 हजार रुपये, ड्राइवर व चपरासी के पद के लिए 70 हजार रुपये प्रत्येक से लगेंगे।
बेरोजगार युवक व युवतियों ने इसरार की बात का विश्वास कर लिया। 11 युवक व युवतियों ने इसरार के पास ऑनलाइन व नगदी देकर कुल 2.83 लाख रुपये जमा कर दिए। इसरार ने व्हाट्सअप पर ग्रुप बनाकर सभी का ऑनलाइन साक्षात्कार लिया। इसके बाद आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, ड्राइवर के नियुक्त पत्र व परिचय पत्र जारी कर दिए। नियुक्त पत्र में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा के स्थान पर पंकज कुमार के नाम से हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन

डीपीआरओ के सामने फर्जी नियुक्त व परिचय पत्र दिखाए
ड्राइवर व सुपरवाइजर के पद पर योगदान आख्या देने पहुंचे युवक व युवतियों ने वहां पर सीडीओ का नाम दूसरा व नियुक्त पत्र में पंकज कुमार देखा तो उनको ठगी का एहसास हुआ। युवक व युवतियों ने कई बार फोन करके इसरार को विकास भवन में बुला लिया। इसके बाद इसरार को पकड़कर डीपीआरओ के सामने पेश कर फर्जी नियुक्त व परिचय पत्र दिखाए।

इसरार के खिलाफ तहरीर दी
डीपीआरओ की सूचना पर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज रक्षा सिंह मौके पर पहुंचीं। इसरार को पकड़कर कोतवाली ले आई। संजय कुमार ने इस मामले में सभी पीड़ितों का नाम लिखकर इसरार के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इन युवक व युवतियों से ठगे रुपये
इसरार ने कादरीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला बालालीपुरम निवासी दीपाली श्रीवास्तव, मानसी सोमवंशी, लक्ष्मी मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी तान्या व मुस्कान, मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव हमीरपुर खेड़ा निवासी विनीता, कोतवाली फतेहगढ़ गांव कुटरा निवासी रानी, मोहल्ला लिंजीगंज निवासी हर्षित वर्मा, जनपद शाहजहांपुर थाना अल्लागंज गांव सचाह धर्मपुर निवासी ओमवीर सिंह, कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी संजय कुमार, गांव सरह निवासरी राजकुमार नौकरी के नाम पर रुपये ठग लिए। इन्हीं लोगों से नीलामी की चार बाइकें देने के नाम पर चालीस हजार रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें