फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में 11 डॉक्टर गैरहाजिर, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान 11 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। डॉक्टरों का वेतन रोककर कार्रवाई के लिए एडी को रिपोर्ट भेजी है। लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी ड्यूटी से ओपीडी में आने वाले मरीजों को घंटों भटकना पड़ता है। अमर उजाला ने 22 नवंबर के अंक में फर्श पर डॉक्टर का इंतजार, कमरे से चले गए चेस्ट फिजीशियन, शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। इसका शासन से संज्ञान लेकर जवाब मांगा गया।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने हकीकत देखने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र को भेजा। सुबह 9:25 बजे जब सिटी मजिस्ट्रेट लोहिया अस्पताल पहुंचे तो डाॅक्टरों के कक्ष खाली थे। मरीज इंतजार में बैठे मिले। अस्पताल की दूसरी मंजिल पर 10 बाइकें खड़ी देखकर उन्होंने पुलिस को फोन कर वाहनों के चालान करने के निर्देश दिए।
सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र ने बताया कि निरीक्षण में 11 डॉक्टर गैरहाजिर मिले थे। उन्होंने सीएमएस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएमएस डॉ.राजकुमार ने बताया कि डॉ.क्रीटी कनौजिया, डॉ.आकांक्षा त्रिपाठी, डॉ.मेघा सक्सेना, डॉ.प्रभात वर्मा, डॉ.अमरनाथ, डॉ.अनूप वर्मा, डॉ.नीरज वर्मा, डॉ.ऋषिकांत वर्मा, डॉ.ध्रुवराज सिंह, डॉ.अंकित मिश्रा, डॉ.पाराशर अनुपस्थित मिलने पर उनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए अपर निदेशक स्वास्थ्य को निरीक्षण रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि रोकने के बावजूद स्वास्थ्य कर्मचारी अस्पताल के अंदर ही अपनी बाइकें खड़ी कर रहे हैं। उन वाहनों के चालान भी करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें