फर्रुखाबाद। प्रशासन की मीडिया सेल को सूचना दिए बगैर मनमाने तरीके से चुनाव प्रचार करने के मामले में नगर पालिका फर्रुखाबाद के सभी 11 प्रत्याशियों को नोटिस दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रत्याशियों को आचार संहिता उल्लंघन करने में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने नगर पालिका फर्रुखाबाद से अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी सुषमा गुप्ता, कांग्रेस से मुमताज बेगम, सपा से एकता, बसपा से वत्सला अग्रवाल, आम आदमी पार्टी से राधा श्रीवास्तव, निर्दलीय निशा, नूतन, बिट्टो देवी, शिखा, समिता व सुमन को नोटिस जारी किया।
इसमें कहा कि मीडिया प्रमाणन निगरानी कमेटी की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश के बावजूद बिना अनुमति लिए मनमाने तरीके से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। सभी प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया सेल के प्रभारी अधिकारी से अनुमति ली जाए। बिना अनुमति सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया या अन्य तरीके से प्रचार किये जाने पर आचार संहिता उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी।