फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमालगंज ब्लाक में एडीओ सहित 11 गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। जिलाधिकारी ने सोमवार को ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। एडीओ सहित 11 कर्मचारी गैरहाजिर मिलने पर सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को मनरेगा सेल खाली मिला। एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र, मनरेगा सेल में शिव कुमार रावत, टीए अशोक कुमार, मोनिस खान, बृजराज सिंह, प्रमेंद्र सिंह गंगवार, मुजाहिर शाहिद के अलावा बीएमएम अंबुज कुमार, रवि, प्रदीप कुमार, कृष्ण प्रकाश मिश्र अनुपस्थित मिले। उन्होंने भ्रमण रजिस्टर मांगा तो पता चला कि रजिस्टर बनाया ही नहीं गया।
जिलाधिकारी ने ब्लाक दिवस व आईजीआरएस रजिस्टर देखा।
उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए कि शिकायत निस्तारण के बाद स्वयं क्रास चेक करें और शिकायतकर्ता से फालोअप लें। कार्यालय में अभिलेख अस्त-व्यस्त व अधूरे मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी पटल सहायकों को अभिलेख रखने के साथ अपडेट करने के निर्देश दिए। मनरेगा सेल में 233 मस्टर रोल ऑनलाइन फीडिंग से लंबित बताए गए। जिलाधिकारी ने तत्काल फीडिंग पूरी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें