फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी से रोजाना बिना एक्सरे लौट रहे 100 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी के चलते दो दिन से एक्सरे मशीन नहीं चल पा रही है। रोजाना आने वाले 130 मरीजों के बजाय मात्र 30 के ही एक्सरे हो रहे हैं। इससे दूरदराज से आने वाले मरीजों को बिना एक्सरे ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में डिजिटल एक्सरे यूनिट निजी संस्था के हवाले है। इसका संचालन अस्पताल के कर्मचारी करते हैं। एक्सरे यूनिट का अलग से जनरेटर भी है, मगर बिजली आपूर्ति में खराबी के दौरान इसे नहीं चलाया जाता है। इससे मशीन बंद रहती है।
शनिवार दोपहर से बिजली आपूर्ति में आई तकनीकी कमी के बाद मंगलवार तक सुधार नहीं किया गया। इस वक्त एक्सरे के लिए लगभग 130 से अधिक मरीज आ रहे हैं। सोमवार और मंगलवार को बिजली आपूर्ति बेहद गड़बड़ रही। लिहाजा मशीन एक-डेढ़ घंटे ही चल सकी। ऐसे में दो दिन से बमुश्किल 30-30 मरीजों के एक्सरे ही हो पा रहे हैं। दूरदराज से आने वाले मरीज बिना एक्सरे लौटने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

कादरीगेट के अर्जुन नगला निवासी गीता को पैर का एक्सरे कराना था। बताया कि वह सुबह 10 बजे आ गई थीं। मगर दो बजे तक बिना एक्सरे के ही लौटना पड़ा। पांचाल घाट के निशांत को पत्नी रजनी का एक्सरे कराना था। वह 11 बजे आए, तो कह दिया कि मशीन नहीं चल पा रही है। नवाबगंज के गांव सितवनपुर पिथू निवासी विजय कुमार पाल के पुत्र सिद्धार्थ को दुर्घटना में चोटें आईं।
बताया कि वह वह 10 बजे से खड़े हैं, मगर एक्सरे न हो पाने की बात कह दी गई है। दूरदराज से आए मरीजों का समय और पैसा दोनों ही बर्बाद हो रहे हैं। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि बिजली समस्या दूर की जा रही है। जनरेटर कंट्रोल रूम के पास लगाया गया है। उसमें कुछ केबल का काम होना है। शीघ्र ही व्यवस्था सुधर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें