फर्रुखाबाद। मारपीट के मामले में पीड़ित की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला हातामंगल खां में अजय कुमार दुबे पुत्र गणेश शंकर का परिवार के ही दरबारी लाल आदि से चक्की और मकान को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर गुरुवार देर रात कई लोगों ने एकराय होकर मारपीट कर दी थी। अजय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में मोहल्ले के ही प्रमोद पुत्र कल्लू बाथम, राजाबाबू, अंकित पुत्रगण नन्नू बाथम, दीपक, आकाश पुत्रगण अट्टू बाथम, मोहल्ला खतराना निवासी दरबारी लाल, उनके पुत्र सोनू, मोनू, अंकित एवं ब्रजेश से को आरोपी बनाया गया। कहा कि आरोपी एकराय उसके घर में घुस गए। प्रमोद, राजाबाबू व आकाश के हाथों में डंडे एवं दरबारी लाल, मोनू, सोनू के हाथों में तमंचे थे। गालियों का विरोध करने पर आकाश ने डंडे से व मोनू ने तमंचे की बट से अजय की मां के सिर व चेहरे पर हमला किया। सोनू ने अजय की मां पर तेजाब फेंका, मगर अजय ने सोनू को धक्का दे दिया, जिससे वह बच गईं। आसपास के लोगों पर दरबारी लाल व सोनू, मोनू ने हवाई फायर किए। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू क दी है।