फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में बेहोश मिला युवक, जहरखुरानी की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लखनऊ से आजमगढ़ जा रही रोडवेज बस पर एक युवक बेहोशी हालत में मिला। परिचालक ने उसे कोतवाली के भेलसर चौकी इंचार्ज के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में भर्ती कराया गया है। युवक के साथ जहरखुरानी की घटना होने की आशंका जताई जा रही है।
कोतवाली रुदौली के भेलसर चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि लखनऊ से आजमगढ़ जा रही रोडवेज की बस के परिचालक ने मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे सूचना दी कि एक अज्ञात युवक जिसके पास लखनऊ से भेलसर का टिकट है, बेहोशी की हालत में मिला है।
सूचना पर पुलिस ने युवक को मुजफरा स्थित एक ढाबे पर बस से उतरवाकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर युवक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा। युवक अभी भी बेहोशी हालत में है। युवक के साथ जहरखुरानी की घटना की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें