रुदौली क्षेत्र में ग्राम गोरखरा निवासी रामतीर्थ लोधी (45) का स्वास्थ्य करीब एक वर्ष से खराब चल रहा था। बताते हैं कि गत शनिवार को रामतीर्थ ने बच्चों को मारा पीटा था। घरवालों ने रामतीर्थ के हाथ पैर बांध कर कमरे में बन्द कर दिया था। रविवार सुबह परिवारीजन धान काटने चले गये।
इस बीच रामतीर्थ घर से निकल गया। थोड़ी ही दूर पर रेलवे लाइन पर जाकर लखनऊ से फैजाबाद की तरफ जा रही डाउन देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस के सामने कूद गया।
गेट नंबर-141सी के पास हुए हादसे में उसके शरीर के टुकड़े हो गये। ट्रेन के ड्राईवर ने सूचना रुदौली रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह के मुताबिक रामतीर्थ का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।