छात्रा को सम्मानित करते डीआईजी।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। मिशन शक्ति अभियान के तहत लखनऊ जोन में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में अयोध्या के भारतीय इंटर कॉलेज, बीकापुर की कक्षा-11 की छात्रा मंजू शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। उसकी इस सफलता पर एडीजी जोन ने उसे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
लखनऊ जोन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई थी। प्रतियोगिता में अयोध्या के बीकापुर तहसील में स्थित भारतीय इंटर कॉलेज की कक्षा-11 की छात्रा मंजू शर्मा पुत्री इंद्रेश शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके लिए अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन एसएन साबत छात्रा की सराहना करते हुए उसे प्रशस्ति पत्र दिया। शुक्रवार का डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने मंजू शर्मा को उक्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।