अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम खानपुर में बिजली गिरने से राजित राम निषाद (35) पुत्र दिवंगत जगदेव निषाद की मौत हो गई।
खानपुर निवासी प्रधान संघ के संरक्षक अनिल तिवारी ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे गांव निवासी राजित राम निषाद खेत पर निगरानी करने गया था। उसी समय बिजली गिर गई।
वो उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे जिला चिकित्सालय ले गए। जहां इलाज के दौरान राजित राम की मौत हो गई। चौकी प्रभारी पूरा बाजार राम अवतार राम ने भी घटना की पुष्टि की है।