रुदौली (अयोध्या)। लखनऊ-अयोध्या रेलमार्ग पर रुदौली-रौजागांव रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार दोपहर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी चौकी प्रभारी रुदौली शिवानंद यादव ने बताया कि शव की पहचान अतुल जायसवाल (25) निवासी भेलसर कोतवाली रुदौली के रूप में हुई। अतुल रुदौली तहसील में फोटोग्राफी की दुकान करता था। वह अविवाहित था, अपने माता-पिता के आपसी विवाद के चलते वह काफी परेशान रहता था। घटना की जांच की जा रही है।