रानीबाजार। थाना पूरा कलंदर क्षेत्र में शुुक्रवार देर शाम ग्राम सभा कुरावां निवासी राहुल सिंह (25) किसी काम से बाजार जा रहा था। प्रभात नगर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विजय सेन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।