फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जाना बाजार। हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पछियाना मजरे गौरा में शुक्रवार रात छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 10 बजे प्रेमजीत यादव (25) के मोबाइल पर किसी का फोन आया। घर के अंदर नेटवर्क कम होने के कारण बात करने के लिए वह छत पर चला गया।
युवक के छत से गिरने की जानकारी घरवालों को तब मिली जब युवक के नाना राम लौट यादव रात करीब एक बजे लघुशंका करने उठे। उन्होंने टॉर्च जलाया तो देखा कि घर के बगल सड़क पर प्रेमजीत गिरा पड़ा था।
उसका सिर फट गया था। गांव वालों के सहयोग से उसे जिला चिकित्सालय, अयोध्या ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक प्रेमजीत यादव बचपन से ही अपने ननिहाल में ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक युवक का पैतृक निवास हैदरगंज थाना क्षेत्र के बेरूगंज बाजार के पास भुसिया गांव में है। मौत की सूचना मिलने पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मृतक युवक फैजाबाद में रहकर रेलवे की तैयारी कर रहा था। वह दीपावली की छुट्टी पर घर आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें