फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के वियोग में ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमसिन। पत्नी के वियोग में एक युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। महाराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ललई का पूरा जगदीशपुर निवासी राम अदालत यादव (35) ने मंगलवार दोपहर बाद गोसाईगंज थाना क्षेत्र के राम महर गांव के पास रेलवे लाइन पर किसी ट्रेन के नीचे कटकर अपनी जान दे दी। आसपास ग्रामीणों ने जब कटी हुई लाश देखी तो गोसाईगंज पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव से एक पत्र बरामद किया, जिसमें उसने लिखा था कि उसकी पत्नी करीब 15 दिन पहले मायके चली गई थी और लाख प्रयास के बाद वह वापस नहीं आई, जिसके चलते वह अपनी जान दे रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह राणा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के संबंध में किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें