फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज से बाइक सवार कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। महराजगंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा अंतर्गत ताहिरपुर बरौली के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामनगर मिश्रौली मजरे शिवगढ़ के आशीष तिवारी (25) पुत्र मिथिलेश अपने बाबा पूर्व प्रधान ओमप्रकाश के शराब के कारोबार को देखता था।
शुक्रवार दोपहर 3 बजे वह अयोध्या से बाइक से वापस गोसाईंगंज जा रहा था। इस दौरान पूरा बाजार के समीप ताहिरपुर बरौली के पास आजमगढ़ से दिल्ली जा रही अंबेडकरनगर डिपो की बस ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन

हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार हेलमेट भी लगाए हुए था। चौकी प्रभारी राम नरेश वर्मा ने बताया कि बस चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें