फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
दलसरांय। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के रौजागांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रौजागांव निवासी मन्ना (20) पुत्र जलील उर्फ भग्गन ने शनिवार को सुबह रौजागांव के उत्तर शारदा सहायक नहर के निकट एक आम के पेड़ के सहारे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसआई हरिकेश यादव ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण स्पष्ट होंगे। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।