फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी में स्नान कर रहा युवक डूबा

Sat, 20 May 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मवई थाना क्षेत्र के सैदपुर चौकी अंतर्गत कामख्या भवानी मंदिर पर शुक्रवार को दर्शन करने आया एक युवक गोमती नदी में स्नान करते वक्त डूब गया। प्रशासनिक अमले ने नदी में गोताखोरों के साथ डूबे युवक की तलाश करवाई लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन


यहीं नहीं डूबा युवक कौन था? कहां से आया था? यह भी अभी तक पता नहीं चल सका है। थाना क्षेत्र के मां कामख्या भवानी मंदिर पर प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को मेला लगता है। दूरदराज से दर्शनार्थी माता के दरबार में पूजन अर्चन के साथ मेला देखने के लिए आते है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर एक युवक (19) कामख्या भवानी के पास गोमती नदी में स्नान करने के लिए कूद गया। नहाते वक्त वह नदी में डूबने लगा। 
विज्ञापन

डूब रहे युवक ने गुहार लगाई, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर उसे बचाने का प्रयास करते लगे लेकिन तब तक वह गहरे पानी में डूब चुका था।

थानाध्यक्ष जयबीर सिंह यादव ने बताया कि गोताखोरों की मदद से पानी में डूबे युवक की खोजबीन शुरू करा दी गई है। गोताखोरों को कोई सफलता नहीं मिली। इस दौरान घाट पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें