फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या आई युवती लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बलरामपुर से गुरुपूर्णिमा पर अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन-पूजन को आई युवती मंगलवार शाम अचानक लापता हो गई।
विज्ञापन

काफी खोजबीन के बाद जब युवती का पता नहीं चला तो परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है।
बलरामपुर जिले की रहने वाली एक युवती अपने परिवार संग दर्शन के लिए अयोध्या आई थी। तुलसी उद्यान नयाघाट से मंगलवार शाम लापता हो गई।
परिवारीजनों ने बताया कि हम सभी लोग सरयू स्नान-पूजन के बाद तुलसी उद्यान में बैठे हुए थे। इसी बीच बेटी पानी लेने जाने की बात कहकर निकली लेकिन लौटी नहीं। कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें