फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहा अयोध्या का चहुंमुखी विकास : अरविंद शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में अयोध्या वर्ल्ड क्लास सिटी बनने की ओर अग्रसर है। इससे अयोध्यावासियों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। ये बात नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य व पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा ने कहीं। लखनऊ से मऊ जाते समय अयोध्या के आधा दर्जन स्थानों पर भाजपा कार्यकताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। ऐतिहासिक फैसले व कार्य केंद्र की सरकार द्वारा किया गया है। योजनाओं की श्रृंखला के माध्यम से सबका विकास हो रहा है। सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मिल रहा है। सबका विकास करते हुए सरकार सबका विश्वास हासिल कर रही है।
इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष से संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इससे पूर्व उनका सहादतगंज में विधायक रामचंदर यादव, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र की अगुवाई में कर्मवीर सिंह, गौरव सिंह व भानु प्रताप सिंह ने, टोल प्लाजा तहसीनपुर में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, पप्पू दूबे की अगुवाई में उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें