फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरे रूम में मिला ताला, स्टाफ को लगाई फटकार

Wed, 11 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
बीकापुर सीएचसी का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे सीएचसी बीकापुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलीं तो बहुतों ने शिकायत भी की।
विज्ञापन


एसडीएम ने अस्पताल परिसर में महीनों से खड़ी हो रही एक मैजिक वाहन को बाहर निकलवाया। निरीक्षण के दौरान वार्ड बॉय रामबहाल गैर हाजिर रहा। एक्सरे रूम में ताला जड़ा होने पर कर्मचारियों को फटकार लगायी।

आशीर्वाद योजना के स्वास्थ्य कर्मियों ने कमरा न होने की शिकायत की। ओपीडी, इमरजेंसी, भर्ती वार्ड, ओटी, प्रसव वार्ड का निरीक्षण किया। प्रसूताओं को एक माह से भोजन न मिलने की शिकायत मिली। मरीजों ने रात में बिजली न रहने व दवाओं की कमी की शिकायत की। जेनरेटर न चलाने की भी शिकायत की गई।
विज्ञापन


एसडीएम ने अस्पताल में साफ सफाई के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि अस्पताल में मिली खामिओं की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान अवकाश से वापस लौटे डा. दीपक सिंह, डा. सतीश चंद्रा, अधीक्षक डा. फिरोज अहमद ओपीडी में मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें