फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्सरे-मशीन में उतरा करंट

Tue, 22 Aug 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दर्शननगर स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में आएदिन जांच मशीनों में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। अभी कुछ ही दिन पहले थायराइड व हार्मोन की जांच मशीन ठप हो गई थीं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन में करंट उतर आया। आनन-फानन एक्सरे मशीन का संचालन बंद कराया गया। यहां लगभग सौ एक्सरे रोज होते हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में प्रथम तल पर 100 एमए की डिजिटल एक्सरे मशीन लगी है। सुबह जब कर्मचारी एक्सरे मशीन को स्टार्ट करने गया तो उसे करंट का आभास हुआ। इसके बाद सारे कर्मी बाहर आ गए और सामने वाले केबिन में जाकर बैठ गए। थोड़ी देर बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। इस बीच एक कर्मी सीएमएस के केबिन में मशीन की शिकायत डालने चला गया, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद पूरे दिन एक्सरे मशीन ठप रही।



छत से आ रही है सीलन : सीएमएस
सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि द्वितीय तल से एक्सरे कक्ष में सीलन आ रही है। इसी कारण मशीन में करंट उतरने की शिकायत मिली है। ऐसे में अभी मशीन का संचालन बंद किया गया है। बाकी की एक्सरे मशीनें चल रही हैं। टीम फाल्ट तलाशने के प्रयास में जुटी है। जल्द संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें