फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापम घोटाले के खिलाफ सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ता

Sat, 11 Jul 2015 10:31 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने गुलाबबाड़ी से सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क तक मार्च निकाल व सभा कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जय शंकर त्रिपाठी को सौंपा।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने घोटाले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराने व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग उठाई।

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि इस व्यापम घोटाले में अब तक दर्जनों निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है। अब आम आदमी पार्टी घोटाले के मामले में चुप नहीं बैठेगी।

कहा कि जब तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस्तीफा नहीं देते और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच नहीं होती, तब तक व्यापम घोटाले की निष्पक्ष जांच नामुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवध प्रांत प्रवक्ता सभाजीत सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में गंगाबक्श सिंह, नदीम रजा, यूके द्विवेदी, राहुल प्रताप सिंह, मो. इसराइल आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें