फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा स्नान बनेगी चुनौती, आज से उमड़ेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा मेले के अंतिम दिन अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। श्रद्धालु सरयू में स्नान के बाद हनुमानगढ़ी, रामलला, कनक भवन, नागेश्वरनाथ समेत अन्य मठ मंदिरों में दर्शन पूजन करते हैं।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुरक्षा के कड़े घेरे में जकड़ी अयोध्या व यहां के प्रशासन के सामने ये बड़ी चुनौती होगी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि दर्शन-पूजन पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई गई है। वहीं, सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने मंथन शुरू कर दिया है।
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से समूची रामनगरी सुरक्षा के कड़े घेरे में है। विशेषकर हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि, कनक भवन आदि प्रमुख मंदिरों वाले इलाकों में सुरक्षा और सख्त है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान 11 नवंबर की शाम से शुरू होगा जो 12 नवंबर की दोपहर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

स्नान पर उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालुओं को अयोध्या के इन प्रमुख मंदिरों में दर्शन कराना प्रशासन के लिए चुनौती है। इसको लेकर प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने मंथन शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं के अयोध्या आने, स्नान व दर्शन-पूजन करने पर कोई रोक नहीं है।
एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि मेले के दौरान किसी भी तरह के वाहनों को अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी वाहन बनाए गए पार्किंग स्थल में ही खड़े होंगे।
बताया कि घाट पर सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं। सीआरपीएफ, आरएएफ, पीएसी व पुलिस के जवानों के साथ जल पुलिस, फ्लड दल व गोताखोरों की तैनाती की जा रही है।
बताया कि सभी बैरियर व प्रवेश मार्ग पर पहले से सुरक्षा बल तैनात है, जो लोगों की चेकिंग व तलाशी लेने के बाद अंदर आने देंगे। इसके अलावा विभिन्न खुफिया एजेंसियों व सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से भी संदिग्ध व अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही है। बताया कि अयोध्या के सभी प्रमुख मठ मंदिरों में जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें