फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान काटते समय करंट की चपेट से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमतनगर। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में मधुपुर गांव के पास स्थित नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कृषि फार्म में धान काटने गई एक महिला मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीएम सोहावल ने परिवारीजनों को सांत्वना देते हुए आक्रोशित भीड़ को समझाकर प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने की बात कही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मधुपुर निवासी रामसुरेश की पत्नी श्यामकली (45) रविवार सुबह गांव स्थित नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कृषि फार्म में घान काटने गई थी।
विज्ञापन

कृषि फार्म की मोटर को चलाने के लिए दूर से तार खींचा गया था। अचानक तार की चपेट में आने से करंट लगने से श्यामकली की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मधुपुर सहित आसपास के गांव के लोग इकट्ठा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने कृषि फार्म के चौकीदार संचितराम व गयाप्रसाद की पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अयोध्या अमर सिंह व कोतवाल सुरेश कुमार पांडेय आरआरएफ जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।
एसडीएम सोहावल ज्योति सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर परिवारीजनों को सांत्वना देते हुए आक्रोशित भीड़ को समझाकर शांत कराया। साथ ही प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही।
ग्रामीणों की मानें तो कई महीने से कृषि फार्म में ट्रांसफार्मर नहीं लगा है। ऐसे में दूरदराज से कटिया के सहारे विद्युत मोटर चलाया जाता है। थानाध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें