फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने एक साथ दिया तीन बेटियों को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरभगन। बीकापुर तहसील अंतर्गत बाजार रामपुर भगन निवासी एक महिला ने रविवार सुबह एक निजी अस्पताल में एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया। एक साथ तीन बच्चों के पैदा होने की खबर से नवजात को देखने के लिए अस्पताल में लोगों का तांता लग गया। डॉ. पीएल वर्मा ने बताया कि जच्चा और बच्चे स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

रामपुर भगन की निषाद बस्ती निवासी राममूर्ति निषाद की पत्नी अर्चना को रविवार सुबह जब प्रसव पीड़ा हुई तो परिवारी जनों ने आननफानन उसे नजदीक के एक सर्जिकल सेंटर में भर्ती कराया। जहां पर मौजूद स्टाफ की देखरेख में महिला ने एक साथ तीन पुत्रियों को जन्म दिया।
तीन बच्चों के एक साथ जन्म की सूचना मिलते ही नर्सिंग होम में हलचल बढ़ गई। अस्पताल के चिकित्सक पन्नालाल ने बताया कि राममूर्ति निषाद के पहले से ही सात बच्चे हैं। जिनमें तीन बेटियां व चार बेटे हैं।
विज्ञापन

अब परिवार में तीन और नन्ही परियां आ गईं हैं। बताया कि राममूर्ति की दो शादियां हुईं थीं। जिसमें पहली पत्नी दुर्गावती से एक बेटा व दो बेटियां हैं। दुर्गावती की 2013 में मौत हो गई। तो राममूर्ति ने अर्चना के साथ दूसरी शादी रचा ली।
अर्चना के पहले से ही एक बेटी व तीन बेटे हैं। अब तीन और बेटियों के परिवार में आ जाने से राममूर्ति के बच्चों की संख्या 10 हो गई है। डॉ. पीएल वर्मा ने बताया कि दो अलग-अलग डाग्नोस्टिक सेंटरों ने अपनी रिपोर्ट में दो बच्चों को गर्भ में पलने को ही दर्शाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें