फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाई सरयू में छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गृह कलह से आजिज एक महिला ने शुक्रवार सुबह पुराने सरयू पुल से नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान मौके पर मौजूद जल पुलिस के जवानों व स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल सरयू में छलांग लगाकर डूब रही महिला को बचा लिया और घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने महिला को श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पुराने सरयू पुल से जिला महाराजगंज की रहने वाली सुरसती साहनी (50) ने सरयू में छलांग लगा दी। स्थानीय गोताखोरों ने महिला को डूबने से बचा लिया।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय, नयाघाट चैकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र सहित अन्य पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और महिला को श्रीरामअस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है उसकी स्थिति सामान्य है। महिला ने गृह क्लेश से परेशान होकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें