अयोध्या। बीमारी से तंग आकर महिला ने दर्शननगर स्थित सूर्यकुंड में गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे छलांग लगा दी। सूचना पर अयोध्या कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों के माध्यम से महिला को कुंड से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अयोध्या कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि मृतका की पहचान दर्शननगर निवासी चंदा (40) के रूप में हुई है। परिवारजनों ने बताया कि वह बीमारी से पीड़ित थी। इसी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है।