फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामलला से की युद्ध विराम की कामना

Thu, 02 Mar 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे रुस,यूक्रेन व कजाकिस्तान से आए पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। यूक्रेन व रूस के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इस बीच दो दिन पहले रूस, यूक्रेन व कजाकिस्तान से अयोध्या पहुंचे पर्यटकों ने रामलला से युद्ध-विराम की कामना की है। वे निकले तो पर्यटन के लिए हैं लेकिन अपने-अपने देश की स्थिति की चिंता उनके जेहन में है, तभी तो अयोध्या पहुंचने पर रामलला व हनुमंतलाल से युद्ध-विराम व शांति की कामना करना नहीं भूले।
विज्ञापन


वाराणसी के गाइड यज्ञेश्वर तिवारी इन सभी पर्यटकों को लेकर सोमवार को अयोध्या आए थे। सभी पर्यटक नयाघाट स्थित रांची धर्मशाला में ठहरे थे। गाइड यज्ञेश्वर ने बताया कि रूस से आए एंटोन व डिमीटरी, यूक्रेन के गेलेना व क्रिमी समेत कजाकिस्तान के गेयाना ने रामलला व हनुमंतलाल के दरबार में हाजिरी लगाकर रूस-यूक्रेन युद्ध विराम की कामना की है। सभी ने दो दिनों तक यहां रुककर रामनगरी की पौराणिकता व संस्कृति भी जानी है।

एंटोन व डिमीटरी ने अयोध्या को दैवीय स्थान बताया। गेलेना व क्रिमी रामलला के दर्शन के बाद बोले कि बहुत सुखद अनुभूति हुई। गेलेना ने कहा कि यूक्रेनवासी तो यही चाहते हैं कि जल्द से जल्द युद्ध समाप्त हो।
विज्ञापन


अयोध्या में श्रीरामलला व वाराणसी में भगवान शंकर से यही कामना हमने की है। गाइड यज्ञेश्वर ने बताया कि सभी पर्यटकों ने कनक भवन सहित अन्य मंदिरों में दर्शन किये। यहां की परंपरा व प्राचीनता जानी। कंठी, चंदन व प्रसाद खरीदा।

बताया कि प्रख्यात मृदंग सम्राट साकेतवासी पागलदास के आश्रम भी गए। जहां गीत-संगीत की महफिल सजी। महंत विजयराम दास के सानिध्य में ध्रुपद गायन सहित होली गीतों की प्रस्तुतियों पर विदेशी पर्यटकों ने जमकर नृत्य किया। ये सभी पर्यटक अयोध्या की संस्कृति से खासा प्रभावित दिखे।

पहले से 25 फीसदी बढ़ी विदेशी पर्यटकों की संख्या
राममंदिर निर्माण के चलते रामनगरी में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। पर्यटन विभाग का कहना है कि 2022 के मुकाबले जनवरी व फरवरी माह में 25 फीसदी अधिक विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे हैं।

दो महीने में करीब एक हजार विदेशी रामलला के दर्शन करने आ चुके हैं। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि पर्यटक अयोध्या में कम से कम सात दिन रुकें, इसके लिए सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें