फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्मिक सिटी के रूप में अयोध्या को देंगे नई ऊंचाई: योगी

विज्ञापन
अयोध्या-हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद आरती करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामलला सहित हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद राम नगरी के संतों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

कारसेवकपुरम में संतों के बीच पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या को आध्यात्मिक सिटी के रूप में एक नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे। अयोध्या के भौतिक, धार्मिक व आध्यात्मिक विकास को लेकर हमें आगे बढ़ना होगा।
उन्होंने कहा कि दीपोत्सव ने एक बार फिर से नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस बार प्रधानमंत्री भी दीपोत्सव के साक्षी बने। हम जो विश्व रिकॉर्ड बना रहे हैं वह संत-धर्माचार्यो सहित अयोध्या वासियों के सहयोग से ही संभव हो सका है।
विज्ञापन

इससे पूर्व सोमवार को सीएम योगी सुबह करीब 8 बजे हनुमानगढ़ी पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। यहां उन्होंने महंत संत रामदास व महंत धर्मदास से भी आशीर्वाद लिया। इस दौरान महंत बलराम दास, पार्षद रमेश दास व संत राजू दास ने सीएम का स्वागत किया।
इसके बाद सीएम ने रामलला के दरबार में पहुंचकर हाजिरी लगाई। रामजन्म भूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी ने मणिरामदास की छावनी पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से आशीर्वाद लेकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।
यहां से सीएम कारसेवकपुरम पहुंचे और संतों के साथ जलपान किया। सीएम ने अयोध्या के विकास को लेकर संतों से सुझाव भी मांगे। कहा कि प्रदेश सरकार मठ-मंदिरों के विकास को लेकर भी प्रतिबद्ध है।
इस दौरान महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य, जगद्गुरु वासुदेवाचार्य, महंत कमलनयन दास, जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, जगद्गुरु डॉ.राघवाचार्य, महंत वैदेहीवल्लभ शरण, महंत रामशरण दास, महंत डॉ.भरत दास, निर्वाणी अनी के श्रीमहंत मुरलीदास, अधिकारी राजकुमार दास, महंत रामदास, महंत विवेक आचारी, महंत शशिकांत दास सहित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सहकार्यवाह गोपाल कृष्ण, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

अयोध्या-कारसेवकपुरम में साधु संतो से मुलाकात करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें