फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। क्षेत्र की ग्राम सभा सरायशेष महमूद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते एक जनवरी को गांव निवासी चांदनी (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर मौत हो गई थी। मृतका के भाई आशाराम निषाद ने परिजनों पर प्रताड़ित करने व मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया था। पुलिस ने तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मामले में वांछित पति आलोक कुमार निवासी तारुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें