फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ...जब वैज्ञानिकों के बीच मुख्य अतिथि बनी अनपढ़ बुजुर्ग महिला

Thu, 02 Mar 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज (अयोध्या)। नरेंद्र देव कृषि विवि के बुधवार को पशुपालन महाविद्यालय में मंच लगा था। इस पर विवि के विद्वान डीन, डायरेक्टर्स और कुलपति बैठे थे। सामने उद्यमिता विकास का गुर सीखने आई महिलाएं बड़ी संख्या में बैठी थी।
विज्ञापन


इसी भीड़ में सिधौना गांव में बकरी पालन करने वाली 70 वर्षीया गया देवी भी बैठी थीं। अचानक मंच से कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह नीचे उतरे, गया देवी का हाथ पकड़कर बोले- अम्मा आओ मंच पर। आज आप ही हमारी मुख्य अतिथि हो।

यह सुनकर गया देवी अवाक हो गईं। उन्हें कुछ सूझा नहीं और वे कुलपति के साथ मंच पर पहुंच गईं। कुलपति ने उन्हें अपने बगल कुर्सी पर बैठाया। इसके बाद उन्होंने गया देवी से आग्रह किया कि वे महिलाओं को संबोधित करें। गया देवी के होंठ कंपकंपाने लगे। बोलीं- भैया हम अनपढ़ हैं, का बोल पउबै। कुलपति ने उन्हें साहस बंधाया तो उन्होंने बड़ी मुश्किल से चंद बातें कहीं।
विज्ञापन


जिसका सार यह था कि महिलाओं को यदि आगे बढ़ना है तो उन्हें घर से बाहर निकलना होगा। इसके बाद कुलपति ने उन्हीं के हाथों से ''वैज्ञानिक पशु प्रबंधन एवं पशु उत्पाद प्रसंस्करण'' गाइड पुस्तक का विमोचन भी कराया और शॉल व साड़ी देकर सम्मानित किया।

गया देवी जहां इस घटनाक्रम से हक्का-बक्का नजर आ रही थीं। वहीं अन्य महिलाएं उनके संबोधन को सराह रही थीं। कुलपति ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति हैं। जब तक उन्हें आगे लाकर प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा। ऐसे कार्यक्रमों का कोई लाभ नहीं है। इसलिए उन्होंने यह नवाचार किया।

डेयरी उद्यम में महिलाओं की बढ़े भागीदारी
महिलाओं को स्वावलंबी व सशक्त बनाने के लिए ‘डेयरी उद्योग में महिलाओं की क्षमता उन्नयन’ विषय पर राष्ट्रीय महिला आयोग से आयोजित इस चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को समूह बनाकर पशुपालन की राय दी गई।

आयोजक डॉ. नमिता जोशी ने कहा कि पिछले एक दशक से डेयरी में महिलाओं के योगदान को उचित मान्यता मिल रही है। कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादक संघ के महाप्रबंधक आशीष श्रीवास्तव, पशु चिकित्सा एवं पशु महाविद्यालय के डीन डॉ. पीएस प्रमाणिक, डी नियोगी, डॉ. आरके जोशी, सुधीर कुमार सिंह, डॉ. विभा यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें