फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की कल्याणकारी योजनाएं लोगों को बताएं : सांसद

Mon, 05 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सम्मेलन में मौजूद सांसद लल्लू सिंह,बीकापुर विधायक डा.अमित सिंह व अन्य।-संवाद
विज्ञापन
बीकापुर (अयोध्या)। भाजपा के फ्रंटल संगठनों का विधानसभा क्षेत्र स्तरीय संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सोमवार को ब्लॉक परिसर में किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंच कर भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया जाएगा। सम्मेलन को विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, भाजपा महामंत्री राघवेंद्र पांडेय आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें