फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेल्डिंग गैस सिलेंडर में धमाका, दो जख्मी

Mon, 26 Oct 2015 10:26 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस इलाके में सोमवार को वेल्डिंग के गैस सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया। इस हादसे में मौके पर काम कर रहे एक युवक समेत दो लोग जख्मी हुए।
विज्ञापन


हालांकि मामले को दबाने के लिए दोनों घायलों को आननफानन में किसी नर्सिंगहोम पहुंचा दिया गया है।  पास मेें खड़े एक सिपाही के कपड़े भी खराब हो गए। पुलिस मामले की जांच करने के साथ घायलों को भी तलाश रही है।

नगर पालिका कार्यालय के आगे सड़क के दायें पटरी पर ऑटो सर्विस की दुकानें हैं। इन्हीं दुकानों के बगल एक गैस वेल्ंिडग की दुकान है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार की दूसरी पहर दुकानदार वेल्डिंग कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान सिलेंडर में धमाका हो गया और टंकी की गैस के साथ उछला पानी दूर तक छिटक गया। तेज आवाज पर दौड़े लोगों ने दुकानदार और उसके सहयोगी युवक को घायल अवस्था में अस्पताल भिजवाया।

एक सिपाही के कपड़े पर भी छींटे पड़े। स्थानीय लोग घायलों के बाबत कुछ जानकारी होने से इंकार करते नजर आये। वहीं, कोई भी घायल जिला अस्पताल नहीं पहुंचा।

आशंका जताई जा रही है कि घायलों को किसी नर्सिंगहोम पहुंचा दिया गया है। इस बाबत सिविल लाइंस चौकी प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि घायल कहीं उपचार के लिए ले जाए गये हैं। उनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें