फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और धुंध से जनजीवन बेहाल, हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
अयोध्या-सोमवार की सुबह एन एच 27 लखनऊ अयोध्या हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों का लगा लंबा जाम - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में रविवार देररात से छाया घना कोहरा सोमवार सुबह तक रहा। इससे जनजीवन बेहाल रहा। वहीं हाईवे पर भी लंबा जाम लग गया। दोपहर में कुछ देर के लिए गुनगुनी धूप खिली, लेकिन शाम ढलते ही फिर शीतलहर का प्रकोप हो गया। मौसम विभाग ने अभी कोहरा व शीतलहर जारी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

जिले में रविवार देरशाम से घने कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया। सुबह लोग उठे तो हर तरफ घने कोहरा नजर आया। इसकी वजह से सुबह 10 बजे तक दृश्यता कम रही। सभी छोटे-बड़े वाहन हेडलाइट जलाए कर गुजरते रहे। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी जाम लग गया। पूर्वाह्न करीब 11 बजे तक तक कोहरा छंटा और धूप खिली। इसके बाद ही जाम खुला।
धूप की वजह से दिन के तापमान सामान्य के इर्द-गिर्द 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री कमी के साथ 5.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम आद्ररता 97 फीसदी एवं न्यूनतम 51 फीसदी रही। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में कोहरा छाए रहने व शीतलहर चलने के आसार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें