फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा लाइसेंस ऑनलाइन कराने को मची मारामारी

Wed, 30 Sep 2015 10:55 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में असलहा को ऑनलाइन रिकॉर्ड कराने के लिए बुधवार को देरशाम तक भीड़ जमा रही। देर रात तक ऑनलाइन फीडिंग के लिए कर्मचारी लग रहे। मंगलवार तक जिले के 65 फीसदी असलहे ही ऑनलाइन हो पाए थे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने यूनिक आइडेंटीफिकेशन नंबर पर असलहों के रिकॉर्ड को ऑनलाइन कराने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया है। इसके लिए पिछले तीन माह से जिला प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

 बताया गया है कि जिले में लगभग 12900 असलहे पंजीकृत हैं। डीएम की ओर से असलहों के लाइसेंसधारियों को जारी किए गए निर्देश में कहा गया था कि अपने असलहों से संबंधित कागजात जमा करा दें।
विज्ञापन


इसके लिए 30 सितंबर 2015 तक की तिथि नियत की गई है। भीड़ बढ़ने के साथ ही जिला प्रशासन ने ऑनलाइन फीडिंग के लिए कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की।
विज्ञापन


अब हाल यह है कि ऑनलाइन कराने के लिए भीड़ लगी है। मंगलवार तक लगभग 65 फीसदी असलहे ऑनलाइन किए जा चुके थे। हालांकि अभी फीडिंग का काम चल रहा है।

सोहावल के एनडी पांडेय, आरएस दूबे का कहना है कि अब तक कई बार इसकी जानकारी मीडिया के जरिए मिली है। लोग अपने असलहों को ऑनलाइन करा रहे हैं।

जिला प्रशासन में असलहा के प्रभारी व सिटी मजिस्ट्रेट वीके पांडेय का कहना है कि असलहे ऑनलाइन किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें