अयोध्या कोतवाली के निकट मुख्य मार्ग पर हुए जलभराव से होकर गुजरते लोग।
अयोध्या। रामनगरी में निर्माणाधीन रामपथ पर नयाघाट के पास पाइप लाइन फटने से पानी सड़क पर बह रहा है। इससे काफी क्षेत्र में जलभराव के साथ कीचड़ हो गया। इससे बृहस्पतिवार को मतदान के लिए निकले लोगों को खासी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। यही स्थित श्रृंगारहाट में भी थी, जहां डक्ट बनाने के दौरान खोदे गए गडढ़ों से पाइप के जरिए निकाला जा रहा पानी सड़क पर फैला है। इससे मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से तीर्थयात्रियों के साथ बृहस्पतिवार को मतदाताओं को भी वहां से गुजरने में दिक्क्त हुई।