फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23.69 करोड़ से तीन नगर पंचायतों की सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के बीकापुर, गोसाईगंज व भरदसा नगर पंचायत में पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए जलनिगम ने तैयारी शुरू कर दी है। अगले 20 वर्षों की रूपरेखा तय की है।
विज्ञापन

इसमें 8200 परिवारों को पानी का फ्री कनेक्शन, 50 किमी. दायरे में पाइप लाइन बिछाने, तीन नए ओवर हेड टैंक व छह पंप हाउस बनाने का डीपीआर तैयार किया है। योजना में 23.69 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
जिले की तीनों नगर पंचायत में पाइप लाइन योजना संचालित है लेकिन बढ़ती आबादी के साथ पेयजल की किल्लत नगरवासी विगत वर्षों से महसूस कर रहे हैं।
इसके लिए जलनिगम ने तीनों नगर पंचायत की समस्याओं दृष्टिगत नए प्लान का खाका तैयार किया है। प्लान के अनुसार बीकापुर नगर पंचायत में 10.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसमें 30 किमी. पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही एक ओवरहेड टैंक व दो पंप हाउस बनाए जाएंगे। इसके अलावा 3500 नए लोगों को फ्री कनेक्शन दिया जाएगा। साथ ही भदरसा नगर पंचायत में 6.70 करोड़ रुपये की लागत से 11 किमी. नई पाइप लाइन, एक ओवरहेड टैंक व दो पंप हाउस बनाए जाएंगे।
भदरसा नगर पंचायत में 1900 परिवारों को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा गोसाईगंज नगर पंचायत के लिए 6 करोड़ रुपये खर्च कर 9 किमी. क्षेत्र में पाइप लाइन का विस्तार, एक ओवरहेड टैंक व दो पंप हाउस बनाए जाएंगे। यहां 2800 लोगों को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा।
योजना में 23.69 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है। 50 किमी. दायरे में पाइप लाइन बिछाने के साथ 8200 परिवारों को फ्री कनेक्शन दिया जाएगा।
जिले की तीनों नगर पंचायतों में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 23.69 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार कर राज्य सेक्टर योजना के तहत मुख्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन

एसके सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, जलनिगम अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें