गोसाईगंज। नगर पंचायत गोसाईगंज में पानी की पाइपों के उचित रखरखाव व टैंकों की सफाई के कार्य के चलते 24 व 25 नवंबर को शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि गोसाईगंज के पानी टैंक नंबर-1 की इन दोनों तिथियों को सफाई की जाएगी। इस कारण सभी वार्ड में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।