फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनन-फानन में बदली गई निगम क्षेत्र की मतदाता सूचियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव के पुनरीक्षण के लिए मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन सोमवार को किया गया। इसके तहत अब मंगलवार एक नवंबर से सात नवंबर तक प्रकाशित सूचियों के आधार पर आपत्तियां व दावे दर्ज कराने का कार्य होगा।
विज्ञापन

इस दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, प्रकाशित सूची में दर्ज नाम, उम्र व पते की त्रुटि दूर कराने व शिफ्टेड अथवा मृतक वोटर का नाम सूची से हटाने के लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन किया जा सकेगा। 17 नवंबर तक प्राप्त आवेदनों व त्रुटियों का निस्तारण कर निकाय चुनाव की सूचियों को अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को होगा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने बताया कि सोमवार को आलेख्य प्रकाशन के साथ ही सूची में नाम बढ़ाने व घटाने के लिए दावे व आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य शुरू हो जाएगा। बताया कि सभी आठ निकायों में सूची का प्रकाशन कर बूथवार सूचियां संबंधित बीएलओ को उपलब्ध भी करा दी गयी हैं।
विज्ञापन

सर्वे सत्यापन के दौरान निगम क्षेत्र की मतदाता सूचियों में सर्वाधिक खामियां उजागर हुई हैं। इस संबंध में नगर निगम के पार्षदों का कहना है कि ज्यादातार वार्डों की सूची से मतदाता दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिए गए। अब जिम्मेदार आनन-फानन में इसे दुरुस्त कराने की बात कह रहे हैं। जिले के अन्य निकाय नगर पालिका रूदौली सहित नगर पंचायतों में भी सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें