अयोध्या। एक जनवरी 2021 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवक-युवतियां अपना नाम पंचायत की मतदाता सूची में दर्ज कराएं। इसके लिए दो जनवरी 2021 तक का समय है।
त्रिस्तरीय पंचायत की मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसके बाद एक जनवरी 2021 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवक व युवतियां को नाम बढ़वाने का मौका दिया गया है।
ऐसा कोई भी व्यक्ति अपने मतदान केंद्र पर मौजूद बीएलओ के पास इसके लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूची पर दावे आपत्तियों के साथ ही एक जनवरी को 18 साल की आयु पूरी करने वाले लोग अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।