फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीं से आसमां तक पहुंचा मतदाता जागरूकता अभियान

Sat, 11 Feb 2017 09:55 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में शनिवार को रुदौली के एक स्कूल के बच्चे मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हेलीकॉप्टर से जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के पास आने के साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान अब जमीन से आसमान तक पहुंच गया है। शनिवार को जिले के इतिहास में एक अध्याय और जुड़ गया, जब होनहार बच्चों को हेलीकॉप्टर में बिठा कर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का एक अनूठा प्रयास किया गया।
विज्ञापन


बच्चों ने हेलीकॉप्टर से विभिन्न गांवों में मतदाता जागरूकता के पर्चे गिराए। इससे पूर्व गोष्ठी में मतदाता प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया और परिवार के साथ मतदान करने पर उपहार दिए जाने की बात भी कही गई।

शनिवार को रुदौली तहसील क्षेत्र स्थित डीएसएम लायंस पब्लिक स्कूल के मेधावी बच्चों के साथ एसएसआर मेडिकल कॉलेज मॉरीशस के चेयरमैन डॉ. आरपीएन सिंह ने अपने निजी हेलीकॉप्टर से मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


चेयरमैन ने स्कूल की विभा गुप्ता, सौम्या कसौधन, कनिका अग्रवाल, अरुण निषाद, अनुराग यादव, आशुतोष सिंह को हेलीकॉप्टर में बिठाकर रुदौली क्षेत्र के दो चक्कर लगवाए और हेलीकॉप्टर से ही मतदान के प्रति जागरूकता के पर्चे भी गिराए। हेलीकॉप्टर की सैर कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

इससे पूर्व स्कूल में हुई मतदाता जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए रुदौली विधानसभा के प्रेक्षक राम सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से निश्चित ही वोटिंग प्रतिशत बढ़ेगा। यहां पर मतदाता जागरूकता के तमाम कार्यक्रम अभियान के तहत चलाए जा रहे है। नई सोच से ही ऐसे अभियान सफल हो सकते है। चेयरमैन डॉ. आरपीएन सिंह ने कहा कि लोकतन्त्र तोहफा है। लोकतंत्र की शुरुआत वोट व चुनाव से ही है।

ब्रांड एंबेस्डर डॉ. निहाल रजा ने कहा कि मतदाता जागरूकता का यहां पर लगातार अभियान चल रहा है। इस बार प्रयास रंग लाएंगे। एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि एक अच्छी सरकार चुने।

कवि अल्हण ने पढ़ा कि गांव-गांव हर शहर गली में जन-जन को यह समझाना है, जागरूक हो जाए वोटर यह अभियान चलाना है।’ पालिकाध्यक्ष अशोक कसौंधन ने कहा कि हर घर में मतदाता जागरूकता की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें