फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामलला का दर्शन कर देखी मंदिर निर्माण की प्रगति

Mon, 20 Mar 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को ठीक 10:40 बजे रामकथा पार्क स्थित अस्थाई हैलीपैड पर उतरे। यहां से सीएम का काफिला हनुमानगढ़ी पहुंचा। सीएम ने हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन


इसके बाद रामजन्मभूमि जाकर रामलला के चरणों में माथा टेका और उनकी आरती उतारी। उन्होंने राममंदिर निर्माण कार्य की प्रगति देखी।
हनुमानगढ़ी पहुंचने पर पुजारी रमेश दास व पुजारी राजूदास ने सीएम का स्वागत किया।

श्रीरामजन्मभूमि में मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने सीएम का अभिनंदन किया। मंदिर निर्माण का सीएम योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया। इंजीनियरों ने बताया कि राममंदिर के भूतल का 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र, विहिप के शरद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें