शांतिपुर गांव में अजगर निकलने से हलचल
- फोटो : अमर उजाला
विकासखंड पूरा के शांतिपुर गांव में अजगर निकलने से हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को कब्जे में लिया है। शांतिपुर गांव निवासियों का कहना है कि बुधवार को गांव में एक अजगर ने बकरी को पकड़ लिया।
बकरी जान बचाने के लिए चिल्लाने लगी तो लोगों को अजगर के होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने अजगर पर हमला बोल बकरी को छुड़ा लिया और मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम करीब आठ फुट लंबे अजगर को पकड़कर अपने साथ ले गई।