फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा की कटान से ग्रामीणों में दहशत

Tue, 14 Jul 2015 10:30 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाघरा नदी का जलस्तर थमने के साथ ही कटान तेज होने से रुदौली तहसील क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीण सुरक्षित स्थान की तलाश में जुट गए हैं। कुछ दिन पहले ही जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याओं को तत्काल दूर करने का प्रशासन को निर्देश दिया था, लेकिन कोई कवायद न होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को फिर प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की कोई राहत नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण अमरनाथ, कुनई यादव, श्रीपाल, चन्दन यादव की माने ंतो अभी तक इन्हें राहत चेक नही मिल सका है। डीएम का आदेश बेअसर साबित हो रहा है। इतना ही नही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के वाशिंदो का हाल जानने कोई भी कर्मचारी या लेखपाल मौके पर डीएम के निरीक्षण के बाद नहीं पहुंचा है।

बाढ़ के समय तो प्रशासन यहां के लोगों को आवासीय पट्टा देने का वादा करता है, लेकिन आज तक किसी को भी पट्टा नहीं मिल सका। पिछले वर्ष नूरगंज गांव जो घाघरा नदी के कटान में समा गया था, वहां के ग्रामीण भी आज तक सुरक्षित स्थान को मोहताज हैं।
विज्ञापन


नूरगंज कटान से पीड़ित प्रवेश कुमार का कहना है कि प्रशासन जो जमीन दे रहा था, वहां आने जाने का रास्ता नही हैं। लोगों का कहना हैं कि  यदि प्रशासन हम सब को रौनाही तटबंध के उस पार जमीन दे दें तो हम सुरक्षित रह सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें