अयोध्या। उप निदेशक पंचायत हरिकेश बहादुर ने पूरा ब्लॉक के सरायरासी में तैनात ग्राम सचिव अनिल सिंह का सितंबर माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। साथ ही डीपीआरओ को सचिव का स्पष्टीकरण मांगे जाने के लिए कहा है।
यह कार्रवाई उन्होंने जनसूचना न दिए जाने के कारण की है। सिविल कोर्ट के अधिवक्ता हरिनरायन मिश्र ने सरायराशी गांव से जुड़ी जनसूचना मांगी थी लेकिन ग्राम सचिव ने इसे प्रदान नहीं किया। इसकी अपील उपनिदेशक से किए जाने के बाद उन्होंने सुनवाई के बाद कार्रवाई की।